August 8, 2026 2:12 am

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी: इंस्पेक्टर हजरतगंज और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बरामद किया चार अवैध गैस सिलेंडर 

लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज के पिच रोड मोटरसाइकिल पर लदा गैस सिलेंडर मिला 

किसने सिलेंडर रखा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी, संबंधित विभाग व पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक ओर जहां दो देशों की जंग के बाद देश-प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी मची हुई है तो वहीं राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने हजरतगंज क्षेत्र स्थित लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज के पिच रोड पर छापा मारकर बजाज मोटरसाइकिल पर लदा चार अवैध गैस सिलेंडर बरामद किया है।

यह गैस सिलेंडर कौन रखा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक बाइक नंबर के आधार पर जानकारी एकत्र की जा रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि एक शख्स द्वारा सूचना देकर बताया गया कि अवैध गैस सिलेंडर का कारोबार किया जा रहा है।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह व जिला पूर्ति अधिकारी परवेज अख्तर, पूर्ति निरीक्षक हर्ष मिश्र सहित संयुक्त टीम हजरतगंज क्षेत्र स्थित लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज गेट के भीतर बीस मीटर की दूरी पर पिच रोड पर एक बजाज मोटरसाइकिल यूपी 32 बी डब्ल्यू 7783 मिली, जिस पर चार गैस सिलेंडर लदा हुआ था।

इंस्पेक्टर हजरतगंज के मुताबिक इस मामले में कॉलेज में मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो कोई बताने से इंकार किया। पुलिस और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम घंटे भर तक छानबीन की लेकिन गैस सिलेंडर व मोटरसाइकिल का मालिक नहीं मिला।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि यह गैस सिलेंडर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर भरा हुआ है।

पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर संपर्क किया तो बाइक मालिक का नाम गौरव यादव पुत्र रामनिवास के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज परिसर से बरामद गैस सिलेंडरों के बारे में जानकारी न होने पर गौरव यादव पुत्र रामनिवास मकान नंबर 10, खदरा लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!