मलिहाबाद लखनऊ। (रामू गौतम) राजधानी लखनऊ के विकासखंड माल की ग्राम पंचायत गोपालपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आए आवासों को लेकर पात्रता एवं अपात्रता की जांच कराने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवासों की निष्पक्ष जांच कराने के लिए उन्हें ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों को मिलना चाहिए। आरोप है कि ग्राम पंचायत में कुछ अपात्र लोगों को भी आवास दिए जा रहे हैं, जबकि पात्र परिवार योजना का लाभ पाने के लिए परेशान हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत गोपालपुर में आवंटित आवासों की पात्रता एवं अपात्रता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में जो लोग अपात्र पाए जाएं, उनके नाम नियमानुसार सूची से हटाए जाएं तथा वास्तविक पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
अब देखना यह है कि विकास खंड अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत पर कब संज्ञान लेते हैं और आवासों की जांच कराकर पात्र अनिल कुमार बिनोद गंगा उमेश रवि कुमार रामकिशोर सुजीत झबन बाबू लाल दिलीप कुमार रजत जयसिह हर्षत कुमार लाभार्थियों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।



