November 13, 2026 10:05 am

गोपाल राय चुने गए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। (संवाददाता) इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन में गोपाल राय को सर्वसहमति से संगठन का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह ऐतिहासिक अवसर देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों, साधु-संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सिंगापुर से शिव शंकर, ब्राजील से संजीव शर्मा, अमेरिका से राकेश पाल चौपड़ा, मलेशिया से पवन कुमार राय, नेपाल से, पूर्व सांसद केदार नंदन चौधरी ने भी भाग लिया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में गोपाल राय ने भारत की सनातन संस्कृति की रक्षा और विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वभर में फैले हिंदुओं को संगठित कर एक सशक्त वैश्विक हिंदू समुदाय के निर्माण का आह्वान भी किया।

श्री राय ने पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम हमले पर रोष व्यक्त करते कहा कि जबतक हिंदू बँटता रहेगा,तबतक कटता रहेगा इसलिए अब न तो बंटना है और न ही कटना है तभी हम पाकिस्तानी जेहादियों के मंसूबे को मुँहतोड़ जवाब दे सकते हैं।

इस महासम्मेलन में भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने, सनातन मूल्यों की रक्षा, हिंदू समाज को संगठित करने और धर्मांतरण जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने इसे केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि हिंदू जागरण का अंतर्राष्ट्रीय मंच बताया।

राम विलास वेदांती पूर्व सांसद भाजपा अयोध्या ने आये दिन हो रही हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर विरोध दर्ज करते हुये कहा कि हम सब को संगठित होने की जरूरत है। महंत राजू दास महाराज हनुमानगढी अयोध्या ने कहा कि पहलगाम की घटना बहुत ही निंदनीय है, धर्म पूछ कर पहले भी हत्यायें हो चुकी है, हिन्दू राष्ट्र का निर्माण अति आवश्यक हो रहा है। इस धर्म संसद के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सतुआ बाबा ने भी अपने विचार प्रकट किए।

ज्ञातव्य हो कि पहलगाम हमले के बाद वैश्वीक स्तर पर हिंदू राष्ट्र के पक्ष में और आतंकवाद के खिलाफ इस तरह का कोई पहला कार्यक्रम है जहाँ खुलकर गोपाल राय के नेतृत्व में हिंदू संतों ने हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है। कार्यक्रम में उपस्थित देश-विदेश के साधु-संतों ने एक स्वर में गोपाल राय के नेतृत्व का समर्थन किया और संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसी घटना दुबारा न हो और आतंकी धर्म पूछ कर कायराना हरकत न करें इसके लिए हिन्दू राष्ट्र का प्रस्ताव पारित हो। मुस्लिम इलाको में विश्व हिंदू रक्षा परिषद अपना सनातन कवच बनाएगा ताकि जो हिन्दू और मंदिर वहां हो उनकी रक्षा की जा सके। पश्चिम बंगाल में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार को लेकर जून में सनातन यात्रा निकाली जाएगी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सनातन हेल्पलाइन खोली जाएगी पूरे देश मे हिंदुओं को जोड़ने के लिए ताकि हिंदुओ पर अत्याचार सनातन की रक्षा करने वालो को सनातन गौरव सम्मान भी दिया जाएगा।

संकल्प सभा में प्रमुख रूप से सतुआ बाबा वाराणसी, जगद्गुरु आचार्य देव मुरारी बापू, अंतरराष्ट्रीय धर्माचार्य , स्वामी कन्हैया महाराज शनि पीठाधीश्वर वाराणसी, इंद्रेश कुमार दक्षिणी अमेरिका, श्रीमती नादिम पल्ली यमुना पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा तेलंगाना, संतोष चौहान बैंकॉक, कुलदीप मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव विश्व हिंदू रक्षा परिषद, एवं दीपक सिंह नई दिल्ली राष्ट्रीय प्रवक्ता वीहिरप आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!