August 10, 2026 12:06 am

गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर 

कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के करीब 28 वर्षीय आकाश यादव का शव रविवार को थाना परिसर बने बैरक की ऊपरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

उसे पंखे के कुंडे में चादर के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता देख अफसरों के होश उड़ गए। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने लिए हैं।

मूल रूप बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित खेड़की गांव निवासी 2019 बैच के करीब 28 वर्षीय सिपाही आकाश यादव पुत्र अनिल यादव ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार को गोमतीनगर थाने में बने बैरक के सबसे ऊपरी मंजिल पर दाहिनी ओर बैरक में चादर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि सिपाही सतीश खरवार बैरक के पास पहुंचा तो देखा कि बैरक का दरवाजा भीतर से बंद था। वह खिड़की से झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना इंस्पेक्टर गोमतीनगर को दी।

बैरक में सिपाही द्वारा जान देने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक सिपाही आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!