गन्ना अधिकारी के निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की, कई घटनाओं का राजफाश
ए अहमद सौदागर लखनऊ। छत्तीसगढ़ का एक गिरोह मासूमों के जरिए निर्माणाधीन इमारत और बंद मकानों में चोरियां कर रहा था। गिरोह के सदस्य छोटे बच्चों को चंद रुपयों का लालच देकर उन्हें चोरी करने के लिए भेज देते थे।
यह बच्चे खेलने रहते थे और मकानों रैकी कर गिरोह के इशारे पर सामान चोरी कर भाग जाते थे। गोमतीनगर पुलिस ने ऐसे दो बच्चों समेत चार को पकड़ा है। गैंग ने गोमतीनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में तार चोरी करने की बात स्वीकार की है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने गुरुवार को रायबरेली निवासी शुभम कन्नौजिया व छत्तीसगढ़ निवासी राकेश निषाद और दो अपचारी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
गिरोह पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो मासूम बच्चों को पैसे देने का लालच देकर उन्हें अपराध के दलदल में धकेल रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक 11 जनवरी 2026 को बाराबंकी जिले गन्ना अधिकारी दुष्यंत वर्मा की पत्नी अलका वर्मा के निर्माणाधीन मकान में तार चोरी करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से बिजली तार के बंडल बरामद किया है।





