August 8, 2026 2:10 am

गोमतीनगर विस्तार: लाइसेंसी बंदूक छीनने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, डबल बैरल बंदूक बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते 14 जून 2026 को रजनीश सिंह नाम के शख्स की लाइसेंसी बंदूक छीनने वाले लुटेरे को निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार शिव कुमार सिंह की टीम ने बुधवार को शहीद पथ के किनारे रेलवे लाइन सर्विस रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके पास लूटी गई डबल बैरल की बंदूक बरामद हुई है।

गोमतीनगर विस्तार निरीक्षक शिव कुमार सिंह के मुताबिक बी-129 पाम रेजीडेंसी बक्कास निवासी रजनीश सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी लाइसेंसी बंदूक लुटेरों ने लूट लिया है। इस सूचना पर पुलिस आनन-फानन में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि वह और उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार कन्नौजिया, उपनिरीक्षक आयुष यादव, उपनिरीक्षक लवलेश कुमार, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, कांस्टेबल गुरू चन्द्र, कांस्टेबल सिराज अहमद व कांस्टेबल रविंद्र कुमार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक संदिग्ध शख्स की तस्वीर सामने आई। निरीक्षक शिव कुमार सिंह का कहना है कि सबूत हाथ लगते ही वह टीम के साथ लुटेरों की तलाश कर रहे थे कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध शख्स गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के शहीद पथ किनारे रेलवे लाइन स्थित सर्विस रोड पर बनी झुग्गी-झोपड़ी के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस घेरेबंदी कर उक्त व्यक्ति को धरदबोचा।

निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बीकेटी थाना क्षेत्र के बीकामऊ खुर्द गांव व हाल पता गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम गार्डेन निवासी श्रेयस वशिष्ठ उर्फ मानस सिंह पुत्र राजेश सिंह बताया। पुलिस को आरोपी के पास से लूटी गई डबल बैरल बंदूक बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!