प्रेमी ने किया माइंड वॉश, हर बात मानने लगी छात्रा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोरखपुर जिले में 8वीं की छात्रा अपने मां-पिता और दादी के खाने में नींद की दवा मिलाकर सुला देती थी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली प्रेमी से मिलने जाती थी। प्रेमी ने ऐसा माइंड वॉश किया कि वह उसकी हर बात मानने लगी। शक होने पर परिजनों ने दवा नहीं खाई और उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।
पुलिस पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी युवक पेंट-पॉलिश का काम करता है।
पुलिस के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की रहती है। उसके पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। घर पर मां और बुजुर्ग दादी रहती हैं। एक माह पहले मुंबई से पिता घर आए। उन्होंने बेटी के व्यवहार में काफी बदलाव देखा। हमेशा मोबाइल से बातें करना, देर तक घर से गायब रहने की आदत देख वह बेटी को डांट फटकार भी लगाए।
पिता को अक्सर रात में खाना खाने के बाद से ही अजीब-सा महसूस होने लगता था। इसके बाद उन्हें बहुत तेज नींद आती थी। इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी समेत पूरे परिवार को बताया। तब पत्नी और बुजुर्ग मां ने भी कहा कि उनके साथ भी यही होता है। लेकिन, बेटी कुछ नहीं बोली। वह चुपचाप सबकी बातें सुनती रही।
रोज रात को बेटी खाना खिलाते समय ज्यादा एक्टिव हो जाती थी। पिता के समझाने पर भी वह मौजूद रहती थी। पिता ने पुलिस को बताया कि तब मुझे बेटी पर शक हुआ। अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्लान बनाया। तीन जनवरी को रात को खाना तो आया, लेकिन मैं और मेरी पत्नी ने उसे छिपा दिया। दोनों ने ही खाना नहीं खाए।घर से रात में निकली बेटी, पीछा कर मां-बाप ने पोल खोल दी।
रात करीब 11बजे कुछ आवाज आई। चुपके से बाहर निकलकर देखा तो बेटी शॉल ओढ़कर कहीं जा रही थी। उसके पीछे-पीछे हम लोग भी निकले। करीब 200 मीटर दूर जाकर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर के अंदर बेटी गई। बाहर से युवक अंदर लेकर गया। इस दौरान एक कमरे में बेटी को युवक के साथ मां-बाप ने रंगेहाथ पकड़ लिया।
पिता ने बताया कि इसके बाद डांटकर बेटी से पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि एक साल से अधिक समय से पड़ोसी युवक के संपर्क में है। युवक पहले मोबाइल पर बातें करता था। उसने ही खाने में नींद की दवा मिलाने का आइडिया दिया था। उसके कहने पर खाने में चुपके से दवा मिलाती थी। दवा भी मुझे वही लाकर देता था।
पकड़े जाने के बाद गांव में 4 जनवरी को पंचायत हुई। माफी मांगते हुए युवक ने आगे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था। लेकिन, उसकी आदत में सुधार नहीं आया। उसके घर जाकर शिकायत करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी और घर से कहीं भाग गया। तब जाकर पिता ने गुलरिहा थाने में एप्लिकेशन दी।
एक साल से अधिक समय से युवक के संपर्क में थी लड़की
बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश इस संबंध में गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को मोबाइल फोन देकर बातचीत शुरू की थी और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
इसके बाद उसने रात में मिलने के लिए माता-पिता को बेहोश करने की साजिश रची। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।




