August 8, 2026 2:15 am

गोरखपुर: यूपी एसटीएफ टीम ने 380 तोते और 200 लाल मुनिया के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ की पड़ताल में सामने आई बंगाल-दिल्ली तक थी सप्लाई करने की योजना

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है।गोरखपुर से एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को 380 तोते और 200 लाल मुनिया के साथ तस्कर को धर दबोचा हैं ।
यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि संरक्षित/प्रतिबंधित रोजरिंग प्रजाति के पक्षियों की तस्करी का एक गिरोह सक्रिय है।इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने गोरखपुर के थाना राजघाट क्षेत्र के मोहल्ला रायगंज उत्तरी में छापा मारा।
बीती चौदह जुलाई को शाम 3:30 बजे घर पर भारी मात्रा में पक्षी रखे होने की सूचना पर एसटीएफ टीम और वन विभाग गोरखपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेराज अहमद पुत्र रमजान अहमद निवासी ग्राम रायगंज उत्तरी, थाना राजघाट, गोरखपुर को गिरफ्तार किया।जिनके पास से 380 अदद तोते – रोज रिंग पैराकीट और 200 लाल मुनिया व सात लोहे के पिंजड़े बरामद किये।
पूछताछ में सेराज ने बताया कि उसका गिरोह बलरामपुर/लखीमपुर के जंगलों से पक्षियों को इकट्ठा करता है। फिर उन्हें बिहार, बंगाल, दिल्ली और अन्य राज्यों के तस्करों को ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर मुख्यालय रेंज डिवीजन में केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!