August 8, 2026 2:15 am

गोसाईगंज: ट्रेन से कटकर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत 

परिजनों ने हत्या किए जाने की जताई आंशका 

पुलिस हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज मामले की छानबीन में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका खून से लथपथ शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

गोसाईगंज क्षेत्र स्थित शिवलर गांव निवासी राम गोपाल अवस्थी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है उनके 25 वर्षीय बेटे अभय कुमार अवस्थी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका खून से लथपथ शव अनुप गंज रेलवे स्टेशन के पास लाइन किनारे पड़ा मिला। बेटे की मौत की खबर मिलते ही राम गोपाल अवस्थी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बेटे की दशा देख बेसुध हो गए। उनका कहना है उनके बेटे अभय कुमार अवस्थी की हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारों ने शव को रेलवे लाइन किनारे फेंककर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक पीड़ित राम गोपाल अवस्थी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!