August 8, 2026 2:30 am

गोसाईगंज में युवक की मिली लाश,घरवालों ने बेटे की हत्या किए जाने की जताई आंशका

गले और शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

सुरियामऊ गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्व प्रधान के 24 वर्षीय बेटे राज प्रताप सिंह उर्फ बाबू का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। वह मंगलवार की शाम घर से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। घरवाले बेटे की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर 

जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज क्षेत्र स्थित सुरियामऊ गांव निवासी पूर्व प्रधान बबलू सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बबलू सिंह का 24 वर्षीय बेटा राज प्रताप सिंह उर्फ बाबू मंगलवार शाम किसी करीबी के यहां शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन बेटे की तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सफलता न मिलने पर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज जल्द सकुशल बरामद करने का दावा किया।

बताया जा रहा है कि बेटे की तलाश में जुटे घरवाले खोजबीन कर रहे थे कि तभी किसी ने सूचना दी कि एक युवक का शव खेत पड़ा हुआ है। यह सुनते ही परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे राजा प्रताप सिंह उर्फ बाबू के रूप में की। बेटे की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया।

उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर और घरवालों को किसी तरह संभाला।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बाबू के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। इससे आंशका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुलाया गया। हालांकि पुलिस मामले में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घरवाले बेटे की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। बताया जा रहा है कि मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!