August 8, 2026 4:03 am

गौतमपल्ली पुलिस ने मेरठ के चार शातिर टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। (संवाददाता) गौतमपल्ली थाने में तैनात तेज तर्रार अपने कर्तव्यो के प्रति निष्ठावान निर्भीक एस0आई0 आर्यन नैन एवं एस0आई0 शैलेश सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मेरठ के चार शातिर टप्पेबाजों का हजरतगंज से पीछा करते हुए जवाहर भवन के सामने उनकी कार हाण्डा सिटी नं0 DL9CU2491 को रोककर गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रविंद्र कुमार, रिजवान, रिज्जू और अजीम के रूप में हुई! यह टप्पेबाज भीड़ भाड़ वाली जगहों व चैराहों पर गाड़ी का गेट खटखटाकर टप्पे बाजी करते थे। इन चारो गिरफ्तार टप्पेबाजो के पास से 23 मोबाइल फोन जिसकी कीमत 9 लाख 50 हजार और घटना में प्रयोग हाण्डा सिटी कार नं0 DL9CU2491 भी किया बरामद।

उक्त गिरफ्तारी डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव, एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज के निर्देशन में हुई ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!