August 8, 2026 6:09 am

गौशाला का भूमिपूजन संपन्न शीघ्र ही शुरू होगा गुरुकुल, आश्रम, अस्पताल और वृद्धाश्रम

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर एवं इंडियन पुलिस महासंघ की संयुक्त पहल

देवास। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के मार्गदर्शन में और इंडियन पुलिस महासंघ के सहयोग से जिले के पुंजापुरा के पास स्थित केवटिया पानी में भव्य गौशाला का भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (गौ प्रकोष्ठ) एवं इंडियन पुलिस महासंघ के रेंज कमांडर उज्जैन संभाग श्री दशरथ जाट जी।भूमिपूजन का विधिवत अनुष्ठान भगवती जी महाराज द्वारा मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति से संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय सचिव मोना किन्नर, किन्नर प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी (उ.प्र.) सिंदूर किन्नर बाबा,श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर जुना अखाड़ा गायत्रीनंद गिरी,

राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेशाध्यक्ष झारखंड महंत कालकानंद गिरी, किन्नर प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी नीतिन किन्नर गुरु माँ मंगलामुखी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा ममता भारद्वाज,तथा धर्मेन्द्र कर्मा (तहसील कमांडर उदयनगर) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाओं से किया गया।

भूमिपूजन के पश्चात यह घोषणा की गई कि आगामी छह महीनों में गौशाला का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके साथ ही गुरुकुल आश्रम, शासकीय अस्पताल और वृद्धाश्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे। इन सभी संस्थानों का लक्ष्य सेवा, संस्कार और समाज कल्याण को सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से सुखदेव पटेल भार्गव, रूपसिंह भार्गव, मांगीलाल बामनिया, प्रेमसिंह भार्गव, नरसिंह भार्गव पटेल, दिलीप चौहान, शिवकुमार सोलंकी, मुलच गोयल, सखाराम मुजाल्दे, राकेश टैगोर, पप्पू भार्गव, रायसिंह चौहान, तेहसिंह उदयनगर, शनि महाराज पुजारी जामसिंह आदि शामिल रहे।

 

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!