मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदनगर में सोमवार को एक विशेष उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार रावत का जन्मदिन ग्रामीणों एवं पत्रकारों ने बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। ग्रामवासियों ने एकत्र होकर केक काटा और फूल-मालाओं के साथ ग्राम प्रधान का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस मौके को एक उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रधान सर्वेश रावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। ग्राम प्रधान सर्वेश रावत ने सभी को धन्यवाद कहा और ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा, “आप सबका स्नेह और विश्वास ही मेरी ताकत है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि गांव का सर्वांगीण विकास हो और हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं मिलें।”
ग्रामवासियों ने इस मौके पर प्रधान सर्वेश रावत के द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके कार्यकाल में गांव में सड़क, नाली, खड़ंजा, पानी, सौर ऊर्जा लाइट जैसे अनेक विकास कार्य देखने को मिलें हैं। ग्राम पंचायत महमूदनगर के निवासियों का कहना है कि प्रधान सर्वेश रावत न केवल एक जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि एक जनसेवक के रूप में लगातार गांव के लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर राजवाड़ा रेस्टोरेंट के मालिक अनय पाठक, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रखर शुक्ला, पत्रकार अमन द्विवेदी, पत्रकार निखिल मिश्रा, प्रमोद पाठक व क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं युवा और पंचायत के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





