August 8, 2026 2:18 am

ग्राम गोसवा में लगा गंदगी का अंबार, जिम्मेदार कर रहें हैं अनदेखी

मलिहाबाद लखनऊ। जहां एक और उत्तर प्रदेश की सरकार ने गांव गांव में स्वच्छ मिशन के तहत साफ सफाई कराए जाने का कार्य कर रही है। दूसरी ओर जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी ठीक से ना निभा पाने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घरों का गंदा पानी सड़कों खुलेआम बह रहा है, गलियों की नालियां गंदगी से पटी हुई है। जिससे लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। गांव के पुरुष, महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे खांसी जुखाम, बुखार, टाइफाइड, उल्टी दस्त जैसी अनेक बबीमारियों से ग्रस्त हैं।

परंतु जिम्मेदार अपनी-अपनी जिम्मेदारी ना समझ कर अनदेखी कर रहे हैं जिसका खामियाजा गांव वालों को उठाना पड़ रहा है। साथ ही सरकार की तरफ से आने वाली जनकल्याण योजनाओं का लाभ भी गांव वालों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार की जनकल्याण करी योजनाओं का लाभ गरीब पात्र लोगों को न देकर ग्राम प्रधान, सचिव अपने-अपने चहेते लोगों को दिया जा रहा है,और गांव वालों ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए जाने वाले कार्य जैसे इंटरलॉकिंग, नाली का निर्माण नरेगा के तहत तालाब खुदाई सहित अन्य कार्य सिर्फ कागजों में किए जा रहे है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!