मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध कथा भंडारे का आयोजन ग्राम सरैया के निवासी राजकुमार के घर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा जिसके कथा वाचक संत रामकिशोर ने भगवान बुद्ध बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धा नमन किया।
यहां पर आए हुए अनुयाई एवं भक्तगण लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानुष का जन्म एक कमल के फूल की तरह जन्म होता है जैसे कमल का फूल पानी के चड़ में रहकर उगता है ठीक उसी तरह मानव का जन्म कीचड़ से ही जन्म होता है जैसे-जैसे लोंग कर्म ही के अनुसार मनुष्य की जिंदगी चलती है और मनुष्य का जन्म लेकर इस धरती पर आते हैं पर अच्छे विचार और अच्छे कर्म के अनुसार ही आप लोगों को चलना चाहिए और हमेशा ही सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि किसी भी जीव जंतु की हत्या नहीं करना चाहिए चाहे वह पशु चाहे जानवर हो और झूठ नहीं बोलना चाहिए और एक दूसरे के लिए सुख-दुख में हमेशा साथ देना चाहिए जैसे की पृथ्वी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं झुकती है और आपस में भाईचारा का प्रेम होना चाहिए जैसे की विश्व गुरु भगवान बुद्ध की तरह रहना चाहिए उन्हीं के विचार पर चलना चाहिए भंडारे में मीठी खीर पुडी सब्जी का भक्तगणों एवं गांव वासियों को प्रसाद का वितरण किया गया यहां पर आए हुए भक्तगण एवं देवी महेश भालचंद्र बबलू योगेंद्र मनोज व गांव वासी यो मौजूद रहे।




