संवाददाता सऊद
मलिहाबाद, लखनऊ एक ही वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, सड़क को ध्यान से देखकर पार करें, यातायात के नियमों का पालन करना आपके जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है…. जी हां,
ऐसा स्लोगन तैयार कर नवरीता फाउंडेशन ने मेरे भारत के साथ मिलकर राहगीरों को सात दिनों तक सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरुक किया। शुक्रवार को यह अभियान सम्पन्न हो गया। जिसमें यातायात पुलिस के सहयोग से लखनऊ के आईटी चौराहा, पुरानिया, डालीगंज क्रासिंग, डालीगंज पुल, आठ नम्बर चौराहे पर राहगीरों को जागरुक किया।
इस अभियान में नवरीता फाउंडेशन के अलावा स्कूली छात्रों और स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। छात्रों ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं जाने का आग्रह किया।
नवरीता फाउंडेशन की अध्यक्षा अंजलि ने बताया कि इस अभियान का मकसद सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।
पुलिस के साथ मिलकर किए गए इस प्रयास ने शहरवासियों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई जागरूकता का संचार किया। नवरीता फाउंडेशन और ‘मेरे भारत’ के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था के प्रतिनिधियों ने इस तरह के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अभियान में स्वयं, गौरी, अमरजीत, ऋषभ, विनीता, शिवम, बलवीर, नैरात, अंजलि, संध्या, सौम्या, प्रियंशी, विकास, हरिओम, ज्योति, और राधिका ने सड़क सुरक्षा के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।




