लखनऊ। स्वास्थ्य उत्कृष्टता की अग्रणी संस्था,चंदन ग्रुप ने आज अपनी विशेष लॉयल्टी योजना – चंदन केयर प्रिविलेज कार्ड – का औपचारिक शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल सभी स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही सुविधाजनक सदस्यता कार्ड के तहत एकजुट करने का लक्ष्य रखती है,जिससे पूरे परिवार को एक समग्र स्वास्थ्य समाधान मिल सके।
लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुजीत पांडे (IPS, एडीजी लखनऊ) उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्य पाल गंगवार ( मुख्यमंत्री के सचिव) और विशाख जी (IAS, जिलाधिकारी लखनऊ) मौजूद रहे।
चंदन केयर प्रिविलेज कार्ड के माध्यम से चंदन हॉस्पिटल,चंदन डायग्नॉस्टिक्स,चंदन मेडिकल सेंटर्स और चंदन फार्मेसी की सेवाएं एकीकृत की गई हैं,जिनके तहत कार्डधारकों और उनके परिवारों को विशेष लाभ,छूट और प्राथमिकता सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
प्रमुख लाभ –
पूरे परिवार के लिए निःशुल्क कार्ड सदस्यता लेते ही हर सदस्य के लिए एक मुफ्त हेल्थ चेकअप, डॉक्टर परामर्श (OPD) पर 10% की छूट,आपातकालीन और क्रिटिकल केयर सेवाओं पर 5% की छूट, डायलिसिस, रेडियोथेरेपी और अन्य डे-केयर प्रक्रियाओं पर 5% की छूट’, फिजियोथेरेपी पर 10% की छूट- हॉस्पिटल में भर्ती (IPD) के बिल पर 5% की छूट, रोकथाम स्वास्थ्य जांच (Preventive Health Checkups) पर 70% तक की छूट,डायग्नॉस्टिक सेवाओं पर 10% की छूट, चंदन 24×7 ऐप और व्हाट्सऐप के माध्यम से रिपोर्ट की आसान उपलब्धता, दवाओं पर 11% तक की छूट, 2 घंटे के भीतर मुफ्त दवा होम डिलीवरी की जायेगी।




