August 8, 2026 2:18 am

चंदन हॉस्पिटल, लखनऊ ने पूरे किए 50+ माको स्मार्ट रोबोटिक्स प्रक्रियाएँ टोटल नी, पार्शियल नी और टोटल हिप रिप्लेसमेंट में नई ऊँचाई

लखनऊ। (संवाददाता) चंदन हॉस्पिटल, लखनऊ ने मई 2025 से अब तक 50 से अधिक Mako Smart Robotics™ प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक पूरी की हैं, जिनमें टोटल नी, पार्शियत नी और टोटल हिप रिप्लेसमेंट शामिल हैं।

Mako SmartRobotics™ तकनीक ने जोड़ प्रत्यारोपण (Joint Replacement) की प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया है, जिससे सर्जनों को “अधिक जानकारी और कम कटाई के साथ सटीक सर्जरी करने में मदद मिलती है। यह अत्याधुनिक तकनीक सर्जनों के नियंत्रण और आत्मविश्वास को बढ़ाती है तथा इम्प्लांट (implant) को अधिक सटीक स्थान पर स्थापित करने में सहायक होती है।

Mako Smart Roboties में 3D CT-आधारित प्री-सर्जिकल प्लानिंग और AccuStop™ हैष्टिक टेक्नोलॉजी को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है, जिससे टोटल नी, पार्शियल नी और टोटल हिप रिप्लेसमेंट के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

डॉ. नवीन श्रीवास्तव, संयुक्त मेडिकल डायरेक्टर एवं हेड, ऑर्थोपेडिक्स विभाग, चंदन हॉस्पिटल ने कहा- मैं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न हूँ। Mako SmartRobotics™ की मदद से मैं अपने मरीजों को जल्दी से जल्दी उनकी पसंदीदा गतिविधियों में लौटने में सहायता कर पा रहा हूँ। इस तकनीक के माध्यम से मैं सीटी स्कैन का उपयोग कर प्रत्येक मरीज की विशिष्ट शारीरिक संरचना के आधार पर एक व्यक्तिगत सर्जिकल प्लान तैयार कर सकता हूँ वह भी ऑपरेशन थिएटर में प्रवेश करने से पहले।”

Mako टोटल नी सिस्टम, Stryker की उन्नत रोबोटिक तकनीक और उसके सफल Triathlon Total Knee System का संयोजन है, जो सर्जनों को अधिक सटीकता और पूर्वानुमेयता (predictability) के साथ ऑपरेशन करने की सुविधा प्रदान करता है।

डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, चेयरपर्सन, चंदन इंस्टिट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड रिहेबिलिटेशन ने कहा “हम अपने आँधपिडिक सेवा क्षेत्र में इस अत्याधुनिक SmartRobotics™ तकनीक को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य लखनऊ और आस-पास के समुदाय को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतरीन उपचार विकल्प प्रदान करना है।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!