August 8, 2026 2:20 am

चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 28 मई को

बामनवास। (संवाददाता) पंचायत समिति बामनवास की स्थानीय ग्राम पंचायत चांदनहोली में मेरा विगत दिनों से चल रही चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 28 मई 2025 को होगा।

आम जन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेडा चांदनहोली एवं ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान संस्थान चांदनहोली के अध्यक्ष डॉ आर मीणा ने बताया कि चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि बामनवास पंचायत समिति प्रधान श्रीमती शशिकला मीना होगी।

आज के क्वार्टर फाइनल मैच की शुरुआत पंचायत समिति सदस्य मास्टर हरकेश जी झाहिरा ने की उन्होंने खिलाडियो को संबोधित करते हुए कहा खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!