बावनवास। (संवाददाता) स्थानीय ग्राम पंचायत चांदनहोली में चल रही चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम उद्घाटन मैच जारेड़ा क्रिकेट क्लब चांदनहोली एवं मैहर क्रिकेट क्लब कोहली प्रेमपुरा के मध्य हुआ टॉस जारेडा क्रिकेट क्लब चांदनहोली के कप्तान मुकेश भाई कग़लू ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जारेडा क्रिकेट क्लब चांदनहोली ने दो विकेट खोकर 167 रन बनाए बनाए ,लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहर क्रिकेट क्लब कोहली प्रेमपुरा निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 85 रन हीं बना सकी इस प्रकार से जारेडा क्रिकेट क्लब ने 82 रन से मैच जीत लिया महेंद्र मेन ऑफ दा मैच रहे।
आमजन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेडा चांदनहोली ने बताया कि इससे पहले हाल ही में सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित शंकरपुर निवासी रौनक मीणा ने चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन किया गया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रौनक मीणा ने कहा खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है
खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए आज के समय में जितना शिक्षा जरूरी है उतना ही खेल जरूरी है, सभी से नशे की आदत से दूर रहने की सलाह के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान संस्थान समिति के अध्यक्ष डॉक्टर आर. के. मीणा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीणा, बिछोछ सरपंच प्रतिनिधि रामलाल मीणा, सुंदरी सरपंच हरिप्रसाद अंजू एडवोकेट आम जन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेडा चांदनहोली हरीमोहन पीटीआई कर्मचारी विकास संघ अध्यक्ष मीठालाल गुरुजी, समाजसेवी दामोदर शंकरपुर भारतलाल मैनेजर रामेश्वर प्रसाद डॉक्टर शंकरलाल सिरसाली परमानंद पटेल, ग्राम विकास अधिकारी तेजराम भावड हंसराज मुरारी पप्पू प्रसादी लाल मांदलगांव नमो मैनेजर शिवलाल मेंबर शिवलहरी सेठ धर्म सिंह नेताजी विजय विष्णु राजी मुकेश राहुल लखन आदि उपस्थित रहे।




