बावनवास। (संवाददाता) पंचायत समिति बामनवास की स्थानीय ग्राम पंचायत चांदनहोली में विगत दिनों चल रही चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया, आम जन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेडा चांदनहोली ने बताया की जारेडा क्रिकेट क्लब चांदनहोली के कप्तान मुकेश भाई कग़लू ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जारेडा क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 10 विकेट खोकर 62 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंद बाबा क्रिकेट क्लब में 9 ओवर में 5 विकेट होकर लक्ष्य हासिल कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।
इससे पहले सुबह सेमीफाइनल मुकाबले में जारेड़ा क्रिकेट क्लब के कप्तान मुकेश भाई कग़लू ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जारेडा क्रिकेट क्लब चांदनहोली ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए लेकिन विपक्षी टीम शंकरपुर लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 39 रन ही बना सकी इस तरह से 53 रन से से जारेडा क्रिकेट क्लब ने मैच को एक तरफा जीतकर फाइनल में जग़ह बनाई
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि श्रीमती शशिकला मीणा प्रधान पंचायत समिति बामनवास ने खिलाड़ियों से परिचय किया और मैच को शुरू कराया इस अवसर प्रधान पर शशिकला मीना ने कहा खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और इस प्रकार के खेल होते रहने चाहिए ।
डॉक्टर आर के मीणा प्रिंसिपल एवं इस टूर्नामेंट के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया एवं इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से सभी का जन सहयोग मिला एवं शांति पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ इसके लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, विजेता टीम के कप्तान विजय को ₹51000 एवं शील्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया एवं उपविजेता टीम के कप्तान मुकेश भाई कग़लू को ₹21000 के साथ शील्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
और पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मनकेश गुर्जर को ₹2100 एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया,मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार विष्णु को दिया गया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ फिल्डर का पुरस्कार संयुक्त रूप से विकास कुमार एवं भगवान सहाय को दिया गया।
समापन समारोह के अवसर पर सरपंच रामखिलाड़ी मीणा मीठालाल गुरुजी हरिमोहन पीटीआई समाजसेवी डॉक्टर शंकरलाल सिरसाली भारत लाल मैनेजर सुरेश बाबूजी प्रभु पटेल कुंजीलाल मीना भीमसिंह मीना राहुल नेताजी, शिवलाल मीणा परसराम मीणा मुनेश जारेडा रामबिहारी गुरुजी सुरेंद्र गुरुजी परमानंद पटेल दामोदर शंकरपुरा विपिन भरतलाल ग़ग्गू,जगमोहन रमजानिपुरा पिंटू राकेश लखन सोनू गोल आदि उपस्थित रहे।




