August 9, 2026 3:49 am

चिड़िया घर की दीवार फांद कर हिरणों के बच्चों को चोरी करने का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

हाईसिक्योरिटी जोन हजरतगंज स्थित चिड़िया घर में सुरक्षा में सेंध

लखनऊ। (संवाददाता) मकानों, दुकानों और घरों में चोरों द्वारा चोरी करते सुना होगा, लेकिन अब बेखौफ बदमाश नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़िया घर )को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

हाईसिक्योरिटी जोन हजरतगंज क्षेत्र के पुराने पुलिस मुख्यालय के पास स्थित चिड़िया घर मानों हर समय सुरक्षा के घेरे में रहता है, लेकिन इसी सुरक्षा में सेंध लगाते हुए बेखौफ चोरों ने दीवार फांद कर फेसिंग तोड़कर हिरणों के बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को ज़रा भी भनक नहीं लगी, पास में पुराने पुलिस मुख्यालय की छत से राजेश मिश्रा नाम के शख्स की नजर पड़ी तो वे शोर मचाते हुए दौड़े। तब जाकर चिड़िया घर में तैनात कर्मचारियों की नींद टूटी और घेरेबंदी कर चारों चोरों को दबोचने के लिए दौड़े, लेकिन वह दीवार के किनारे लगे गूलर के पेड़ के सहारे भाग निकले।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक डियर सफारी कीपर मोहन राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर में डियर सफारी कीपर मोहन राम ने बताया कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़िया घर ) की दीवार के किनारे लगे गूलर के पेड़ की डाल में रस्सी के सहारे चार लोग भीतर घुस आए और हिरणों के बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर चोरी करने लगे।

मोहन राम ने पुलिस को बताया कि इस दौरान पुराने पुलिस मुख्यालय की छत राजेश मिश्रा नाम के शख्स की नजर पड़ी और वह शोर मचाते हुए दौड़े, लेकिन इससे पहले बदमाश गूलर के पेड़ के सहारे दीवार फांद कर मौके से भाग निकले।

मोहन राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!