वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लिए सात फेरे, मंदिर के महंत लल्ला बाबा ने दिया आशीर्वाद
विशाल भंडारे का भी हुआ आयोजन, हजारों की भीड़ ने चखा प्रसाद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के कस्बा स्थित मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ ट्रस्ट की ओर से हर साल आयोजित होने वाली निर्धन बेटियों का सर्वजातीय विवाह समारोह इस वर्ष भी शनिवार को छोहरिया माता मंदिर, चिनहट में संपन्न हुआ। यह इस आयोजन का 26 वां वर्ष रहा, जिसमें इस बार 105 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया ।
मंदिर के महंत लल्ला बाबा ने बताया कि दानदाताओं और भक्तों के सहयोग से निर्धन नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप साइकिल, सिलाई मशीन, स्टील बक्सा, टिफिन, बाल्टी, दीवार घड़ी, पंखे, कपड़े, बिस्तर, अटैची, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं भेंट की गई ।
उन्होंने बताया कि 39 वर्षों से निरंतर भंडारा और आयोजन चलता आ रहा और इसकी शुरुआत सन 1987 से हुई थी। बताया गया कि सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2000 में मात्र पांच कन्याओं के विवाह से हुई थी, जो आज एक विशाल स्वरूप लेते हुए 28 मार्च 2026 को 105 निर्धन एवं गरीब कन्याओं के विवाह का ऐतिहासिक साक्षी बना। शाम 7 बजे से चिनहट कोतवाली स्थित महाबीरन मंदिर से 105 दुल्हे सज धज कर बैंड बजा बाघी के साथ हजारो की संख्या में सभी दुल्हे अपने अपने परिजन वा रिश्तेदारों के साथ नाचते हुए धूम धाम द्वार चार के लिए प्रस्थान किये द्वार चार के समय का भव्य नजारा देखने के लिए लोगो अपनी अपनी छतों से इस सुन्दर दृश्य को देखा बारात की भीड़ होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रही सभी बाराती झूमते हुए छोहरिया माता मंदिर स्थित विशाल बने हुए मंडप में पहुंच कर चेहरे पर मुस्कान लिए अपने अपने स्थान पर बैठते हैं जिसके बाद सभी युगलों को ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से जयमाल कराया गया और और लोगो ने आशीर्वाद दिए फिर जयमाल के बाद मंदिर में बने विशाल मंडप में सभी जोड़ों के साथ ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ साथ फेरे दिलाये गए और सभी युगलों ने सातो वचन के साथ साथ रहने का संकल्प लिए। इस मौके पर मंदिर के महंत लल्ला बाबा ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।




