खुदकुशी किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
शाहपुर गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेरोज़गारी, प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव, घरेलू कलह या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बीटेक के छात्र ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। बाहर से लौटे साथी जब खिड़की से झांका तो वह लटका मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मृतक बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बाराबंकी जिले के टिकैत नगर थाना क्षेत्र स्थित सराय दुनौली गांव निवासी 27 वर्षीय जितेश सिंह उर्फ अमन सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह चिनहट क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव के पास कौशल विहार कॉलोनी निवासी राजेश यादव के मकान में किराए पर उपरोक्त निवासी शिवम मौर्या के साथ रहता था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवम सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड शिवम यादव के साथ रहने वाले जितेश सिंह उर्फ अमन सिंह ने मंगलवार शाम किराए के मकान में चादर के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि मृतक जितेश बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक अपने भाई से पैसे लेकर अपना खर्च चलता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




