डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के साथ एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय व इंस्पेक्टर चिनहट मौजूद रहे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कस्बा चिनहट में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा के निर्देशन में एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित भारी पुलिस बल के साथ मोहर्रम का जुलूस किन-किन रास्तों से होकर निकलेगा सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च के साथ-साथ गहनता से निरीक्षण किया। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि आगामी 26 जून 2026 को चिनहट कस्बे में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित भारी पुलिस बल के साथ फ्लेग मार्च करने के साथ-साथ किन-किन गलियों एवं रोड से जुलूस निकाला जाएगा चौक से लेकर बड़ी मस्जिद सहित सभी जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिनस्थों को चौकन्ना रहने के लिए दिशानिर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने मातहतों से दो टूक शब्दों में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जबकि इंस्पेक्टर चिनहट कस्बे में जिम्मेदार लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत पैदा न हो।




