इंस्पेक्टर चिनहट की टीम घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश
दो जून 2026 को पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
सीएनजी पंप पर हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र से बीते दो जून 2026 को सुल्तानपुर निवासी इश्तियाक अहमद के 22 वर्षीय भाई गुलफाम अहमद को अगवा करने वाले गिरोह के एक आरोपित को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर गुलफाम अहमद को सकुशल बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बीते दो जून 2026 को सुल्तानपुर जिले शिवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानीपुर गांव निवासी इश्तियाक अहमद ने अपने भाई के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो उसमें कुछ संदिग्धों की तस्वीर सामने आई।
पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद तत्काल प्रभाव से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी।
सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी गांव निवासी समीर पुत्र मोहम्मद हनीफ को हिरासत में पुलिस सवालों की झड़ी लगाई तो वह जवाब नहीं दे सका और अपना जुर्म इक़बाल कर लिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पकड़े आरोपित समीर पुत्र मोहम्मद हनीफ ने पूछताछ में बताया कि गुलफाम अहमद से सीएनजी पंप वाहन आगे बढ़ाने को लेकर कहासुनी हुई, जिसमें आदिल, साहिल और एक अज्ञात शख्स के साथ मिलकर गुलफाम अहमद को मारपीट कर उसे गाड़ी में बैठाकर अगवा कर देवा रोड पर सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले थे।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है आरोपी समीर को गिरफ्तार कर गुलफाम अहमद को सकुशल बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल आदिल, साहिल और एक अन्य आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस गुड वर्क पर खुश होकर इंस्पेक्टर चिनहट और उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक रितेश सिंह, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल आशुतोष सिंह को डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने शाबाशी दी।




