अपने जाल में फंसाकर बेबस पीड़िता की आबरू पर डाला डाका
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित सोमली कमकरी टोला निवासी नितेश पटेल ने चिनहट क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को अपने जाल में फंसाया और उससे शादी करने का झांसा देकर उसकी इज्जत लूट ली। इसी दौरान पीड़ित ने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। खुद को धोखा महसूस होने पर पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला और हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी नितेश पटेल के बहकावे में आ गई और आरोपी ने शादी करने का वायदा किया। पीड़िता ने भरोसा किया, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि जिसे वह अपना समझ रही है वह धोखेबाज निकलेगा। यही हुआ बेखौफ आरोपी नितेश पटेल ने बेबस पीड़िता की इज्जत पर डाका डालने के बाद ठुकरा दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नितेश पटेल को उनकी टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।




