घटना को अंजाम देने के बाद से ही चल रहा था फरार, लेकिन चढ़ गया इंस्पेक्टर चिनहट के हत्थे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। शादी का झांसा देकर एक महिला की अस्मत पर डाका डालने वाले नामजद आरोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक चार जुलाई 2026 को एक पीड़ित महिला ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित बीबीपुर निवासी ऋषि वर्मा पुत्र लवलेश कुमार अपने जाल में फंसाया और कुछ दिनों तक आबरू लूटता रहा। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह आरोपी से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वह आनाकानी करने लगा और जान से मारने की धमकी तक दे डाला।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर चिनहट ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम में शामिल उपनिरीक्षक विवेक मिश्रा व कांस्टेबल देवशरण भारती नामजद आरोपी की तलाश में जुटे थे कि रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आरोपी ऋषि वर्मा कहीं भागने की फिराक में था कि टीम ने धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




