कहीं फल तो कहीं बांटे गए लड्डू तो कहीं हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
वरिष्ठ सपा नेता यादवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर के बांटा गया 53 किलो का लड्डू और केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन वरिष्ठ समाजवादी नेता रामनरेश यादव के आवास चिनहट बाजार में 53 किलो के लड्डू का
केक काटकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र प्रताप सिंह (गब्बर) के सौजन्य से मनाया गया।इस मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव पूर्व, विधायक गोमती यादव, सपा नेता अशोक देव, प्रवक्ता डी.पी.यादव, युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता छविराम यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऋषभ यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव गोपाल यादव, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, अधिवक्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी अग्रसेन यादव, चिनहट प्रथम वार्ड अध्यक्ष अरुण वाल्मीकि, द्वितीय वार्ड अध्यक्ष शुभम यादव, वार्ड महासचिव अदनान, लोहिया वाहिनी के जिला सचिव शैलेंद्र यादव, राष्ट्रीय बांस शिल्पी महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार धरकार, सपा नेता जितेंद्र यादव (जीतू) सहित आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।




