August 8, 2026 2:31 am

चिनहट: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर जिला उपाध्यक्ष यादवेन्द्र ने कराया तहरी भोज का आयोजन 

केक काटकर वरिष्ठ सपा नेता रामनरेश यादव ने लंबी उम्र के लिए दी दुआएं 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट कस्बे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को सपा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह यादव उर्फ गब्बर ने तहरी भोज का आयोजन किया और इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता रामनरेश यादव ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र के लिए दुआएं भी दी। इस मौके पर तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर चिनहट बाजार स्थित सपा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह यादव उर्फ गब्बर के आवास पर शुक्रवार को तहरी भोज का आयोजन किया गया और साथ ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश यादव ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता रामनरेश यादव, पूर्व विधायक गोमती यादव, पार्षद ममता रावत, चिनहट ब्लाक प्रमुख ऊषा सेन, वरिष्ठ नेता राम सिंह राणा, सपा नेता डीपी यादव, सपा नेता हनी यादव, सपा नेता जीतू यादव, आशीष शर्मा, गौतम रावत, सपा बीकेटी विधानसभा अध्यक्ष अजय रावत, ऋषभ यादव, शैलेन्द्र यादव, संतोष कुमार धरकार, गोविंद यादव, त्रिभुवन यादव, विजय सिंह यादव, चिनहट वार्ड अध्यक्ष अरुण बाल्मीकि के अलावा भारी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!