August 8, 2026 4:06 am

चेकिंग के दौरान थार सवार युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट के अयोध्या हाइवे पर स्थित क्राउन मॉल के पास चेकिंग के दौरान थार सवार दबंग तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया चिनहट थाना प्रभारी भरत कुमार पाठक ने बताया कि अश्वनी कुमार पुत्र स्व आनंद प्रकाश उम्र 24 निवासी साईं सिटी बड़ेल थाना कोतवाली सदर जनपद बाराबंकी मूल पता ग्राम डोरा थाना सदाद जनपद गाजीपुर का निवासी है देर रात चिनहट थाना प्रभारी और उनके साथ उप निरीक्षक कपिल कुमार, उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी, उप निरीक्षक विशाल यादव, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल विनय शुक्ला के साथ साथ कई पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान बिना नंबर कि गाड़ी देख रोकने का प्रयास किया तो थार सवार युवक ने भागने कि कोशिश की पर भागने से पहले ही चिनहट पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद गाड़ी कि चेकिंग कि गई तो गाड़ी से एक नजायज तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए साथ ही साथ गाड़ी को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!