मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गांव साहिलामऊ में शनिवार की रात चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। चोर दीवार में सेंध लगाकर घर में दाखिल होकर घर से 10 हजार की नकदी समेत कुछ जेवर पार कर ले गए। सुबह घर के लोगों को जानकारी हुई। पीड़ित अखिलेश ने 112 पुलिस को सूचना दी है।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के साहिलामऊ निवासी अखिलेश शनिवार रात घर के सभी लोग सो गए। देर रात उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए। समान व नगदी लेकर फरार हो गए। रात में किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब घर की महिलाएं सोकर उठी और कमरे में झाड़ू लगाने गयी तो देखा कि कमरे की दीवार में सेंध लगी थी। कमरे में रखे बक्से से 10 हजार नकदी सहित कुछ जेवर भी गायब थे। इसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। महिलाओं ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। सूचना पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।




