नहीं हो सकी शव की पहचान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर हो या फिर गोमती नदी में हत्या कर शव फेंकें का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चौक थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब आंकी जा रही है। उसके माथे पर गहरे घाव व शरीर पर रगड़ के निशान जैसे लग रहे थे। इससे आंशका जताई जा रही है और युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक कर कातिल भाग निकले। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौक थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में सोमवार को एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और मामले की गहनता से जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि युवक के माथे और शरीर पर कई गहरे घाव जैसे निशाना लग रहे थे और पहनावे से ऐसा लगता है कि युवक किसी ठीक-ठाक परिवार से है। युवक की लंबाई करीब पांच फीट सात इंच,गोरा रंग, पहनावा फूल आस्तीन की काला सफेद चेकदार शर्ट, फूल लोअर के अलावा सिर मुंडा हुआ था और हल्की दाढ़ी है।
पहनावे के आधार पर पुलिस शव की पहचान के कराने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि शरीर पर पहने कपड़े और अन्य हुलिया आसपास के जिलों के थानों पर भेज दी गई है।
इंस्पेक्टर चौक के मुताबिक आसपास के गली-मोहल्लों, गांवों के अलावा अन्य क्षेत्रों व लापता युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।




