August 8, 2026 2:24 am

छठ महापर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

लखनऊ। (संवाददाता) प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व पर उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इस महापर्व पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

लखनऊ में कुल,92 स्थल व घाटों पर छठ पर्व के लिए चिन्हित किए गए हैं, जिसमें 19 स्थानों पर हजार से अधिक भक्तों की भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही।

इस छठ महापर्व पर किसी को कोई दिक्कत न हो इसके लिए घाटों और आसपास जगहों पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि छठ महापर्व पर 17 सौ पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए हैं, जबकि छह कंपनी पीएसी के जवान, 400 ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। वहीं किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए गोमती नदी किनारे बने घाटों पर एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर भी तैनात रहेंगे। साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक किसी भी भक्तगणों को किसी तरह का कठिनाईयों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग के भी इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि छठ महापर्व उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन सावधानी के साथ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!