August 8, 2026 2:10 am

​छत्रपति शाहूजी महाराज आरक्षण के जनक थे, जब तक समता मूलक समाज न बने तब तक आरक्षण जरूरी: चौधरी वीरेंद्र कुमार

ClUKTFNuYXBjaGF0LzE0LjEyLjAuNDYgKFNNLU0xNDZCOyBBbmRyb2lkIDE1I00xNDZCWFhTRERaRTQjMzU7IGd6aXApIFYvTVVTSFJPT00QvqeD2u0B

लखनऊ। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में हजरतगंज के मार्टिन पुरवा स्थित बुद्ध मंदिर में लोक राजा छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने शाहूजी महाराज के योगदान को याद करते हुए कहा कि “छत्रपति शाहूजी महाराज आरक्षण के सच्चे जनक थे। उन्होंने अज्ञानी और पिछड़े समाज को ज्ञानी एवं उन्नत बनाने के लिए अपने जीवन का एक-एक क्षण समर्पित कर दिया। शाहूजी महाराज जी ने समतामूलक समाज की स्थापना करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। जब तक समाज में पूरी तरह समतामूलक व्यवस्था स्थापित नहीं हो जाती, तब तक आरक्षण व्यवस्था बनी रहनी चाहिए—यही छत्रपति शाहूजी महाराज की असली मंशा थी।”

अलीगंज अग्निकांड के मृतकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जयंती समारोह के दौरान एक अत्यंत भावुक क्षण भी आया, जब हाल ही में 22 जून 2026 को लखनऊ के अलीगंज स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले 15 युवाओं को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इन दिवंगत युवाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस गरिमामयी समारोह में समाज और संगठन के कई प्रमुख चेहरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे सूरज कुमार गौतम (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री जेपी शास्त्री, सुरेंद्र कुमार गौतम, सुमित रावत, अशोक यादव, विजयलक्ष्मी गुप्ता, यशवेंद्र गौतम, अभिनव चौधरी,गरिमा, निहारिका, सरोज देवी, माया देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!