August 8, 2026 2:23 am

छात्रा बनी एक दिन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ केथाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कंपोजिट स्कूल कनार में सोमवार को स्कूल में अध्धयनरत छात्रा को प्रधानाचार्य बनाया गया।

जानकारी के अनुसार मलिहाबाद विकासखंड के कमपोजिट स्कूल कनार में मिशन शक्ति के तहत कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा लक्ष्मी को एक दिन के लिए स्कूल का प्रधानाचार्य बनाया गया इस दौरान लक्ष्मी ने स्कूल के संसाधनों सहित अवाशयक अभिलेखों सहित स्कूल में अध्धयन रत छात्र छात्राओं के शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर अपने परिवार का नाम रोशन करने की अपील की इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक डी के चौधरी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए मौजूद थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!