August 8, 2026 2:19 am

छात्र ने फांसी लगाकर कर ली जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने मोबाइल के नोटपैड पर लिखा सुसाइड नोट कब्जे में लिया

लखनऊ। (संवाददाता) कानपुर जिले के कोहना क्षेत्र में एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ‌
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मोबाइल के नोटपैड पर लिखा सुसाइड कब्जे में लिया है।
छात्र ने लिखा था कि उसे सपने में कई लोगों की छवि दिखती हैं। कहती है कि खुद मर जाओ या अपने परिवार को मार दो। इसी तनाव में छात्र ने यह कदम उठाया। घटना के समय आरव कमरे में अकेला था। एकलौते बेटे की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुराना कानपुर निवासी आलोक मिश्रा स्वास्थ्य सेवा से संबंधित काम करते हैं। परिवार में पत्नी दिव्या, बेटी मान्या और 16 वर्षीय एकलौता बेटा आरव था। आरव द जैन इंटरनेशल स्कूल से 11वीं का छात्र था और स्टेट लेवल का स्विमिंग खिलाड़ी था। हाईस्कूल में उसने 93 प्रतिशत अंक हासिल किया था।

परिजनों ने बताया कि दीपावली से पहले आरव ने अपनी बहन को बताया था कि उसे सपने में कई लोगों की छवि दिखाई देती है। जो उससे कहती है कि पूरे परिवार को मार डालो या खुद मर जाओ। उसकी इन बातों को बहन ने गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों के अनुसार अगर किसी बड़े से वह चर्चा करता तो हो सकता है कि इस पर बात कही जाती।
हालांकि उसके बाद ही छठ की तैयारी शुरू हो गई और आरव के माता-पिता छठ पूजा के लिए भागलपुर चले गए। परिजनों के अनुसार सोमवार को मान्या कालेज गई थी। इस बीच घर पर उसकी दादी नीलम मिश्रा और कमरे में आरव अकेला था। देर शाम उसकी दादी ने आवाद दी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

अनहोनी के संदेह पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया तो पंखे के कुंडे से पोते आरव का शव लटकता देखकर चींख पड़ीं। तत्काल घटना की खबर परिजनों व पुलिस को दी। एकलौते बेटे की मौत की खबर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने सुसाइड नोट वाला मोबाइल कब्जे में लिया है। जिसमें आरव ने अपने सपने का जिक्र किया है। मोबाइल के नोटपैड पर उसने लिखा है कि सपने में उसे कुछ लोगों की छवि दिखती है। जो कहती है कि अपने परिवार को मार डालो या खुद मर जाओ। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!