August 8, 2026 4:06 am

जमीन की कब्जेदारी को लेकर गोलियों की गूंज से इलाके में सनसनी

पारा क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में बीते दिनों हुई गोलियों की बौछार का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब पारा क्षेत्र में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी कि तभी एक पक्ष के लोगों ने विरोध पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग अधिकतर हवा में हुई, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। खास बात यह है कि सरे शाम गोलियों की तड़तड़ाहट हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस इसे लेकर अनजान बनी रही।

आलमबाग क्षेत्र स्थित मुराऊ टोला निवासी नरेश कुमार मौर्या ने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपना ब्रिक फील्ड के मालिक हैं पारा गांव में उनकी जमीन है, जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।

उनका आरोप है कि उक्त जमीन पर मीरा देवी पत्नी नरेंद्र कुमार व आकाश फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन पर काबिज होना चाह रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

बच्चों की लड़ाई में बड़े लोग भिड़े, दोनों पक्ष की ओर से जख्मी

उनका आरोप है कि 28 अक्टूबर की देर रात आकाश, ज्ञान सिंह अपने चार-पांच साथियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर आए जमीन पर कब्जा करने लगे।

नरेश कुमार मौर्या का आरोप है कि विरोधी करने पर विरोधी पक्ष के लोगो ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर। जिससे वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने उन्हें और उनके भाई को मारा-पीटा और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मारपीट होते दिखाई दे रहा है। नरेश कुमार मौर्या के मुताबिक इस मामले की जानकारी दी, लेकिन स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाए टरका रही है।

वहीं नरेश कुमार मौर्या ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाया है, लेकिन सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की पड़ताल में सामने आएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!