August 8, 2026 2:30 am

जमीन देने के नाम पर निवेशकों के करोड़ों रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जमीन देने का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। विभूतिखंड पुलिस ने बुधवार को को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को जमीन देने का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई बटोर फुर्र हो गया था।

इंस्पेक्टर विभूतिखंड के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जनपद अंबेडकरनगर व हाल पता इंदिरा नगर सेक्टर 10 निवासी दीपक सिंह बताया।

इंस्पेक्टर का कहना है कि बीते 11 नवंबर 2025 को गिरोह के सरगना संजय कुमार वर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा की जा रही है।

बताया गया कि पकड़ा गया दीपक सिंह गिरोह का सदस्य है जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर एक कंपनी के माध्यम से सस्ते दामों में प्लाट दिलाने का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई ऐंठ कर भाग निकलते हैं।

पुलिस के मुताबिक इनका एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई पर डाका डालने का काम करते हैं। आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए बुधवार को मुखबिर की सूचना पर विभूतिखंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!