August 8, 2026 2:30 am

जहरीला कफ सीरप कांड: इस गोरखधंधे से जुड़े तस्करों की तलाश तेज 

एसआईटी टीम की सक्रियता बढ़ी, कहां-कहां हैं इनके कनेक्शन की पड़ताल शुरू 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में गठित हुई एसआईटी टीम ने यूपी के अलग-अलग जिलों में छिपे जहरीला कफ सीरप की सप्लाई करने वाले तस्करों की तलाश तेज कर दी है। इनके आपसी नेटवर्क और ठिकानों की पड़ताल में जुटी एसआईटी टीम नेपाल सीमा से लेकर सूबे के विभिन्न जिलों में गहनता से तहकीकात शुरू कर दी है।

बीते दिनों मुख्य मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल सहित अन्य लोगों की हुई गिरफ्तारी से साफ है कि इनकी जडें काफी गहरी है।

मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल, बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह, अमित टाटा विदेश में मौज उड़ा रहे मुख्य सरगना के प्यादे हैं। जानकार बताते हैं कि एसटीएफ, पुलिस व एसआईटी टीम की सूची में शुभम जायसवाल जैसे अनगिनत नाम हैं, जिसकी कुंडली खंगालने में अब एसआईटी जुट गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!