November 7, 2026 10:44 pm

जानकीपुरम: कलयुगी दादा की हकीकत,साढ़े चार वर्षीय पोती को बनाया हवस का शिकार 

पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है। किस पर कोई भरोसा करे। जब अपने ही करें गुनाह तो कैसे थमे अपराध। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी दादा ने अपनी साढ़े चार वर्षीय पोती को हवश का शिकार बनाकर रिश्ते को कलंकित कर दिया।

पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपित दादा को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक तीस जून 2026 को वादिनी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी साढ़े चार वर्षीय मासूम बेटी के साथ उसके दादा राम रतन ने आपत्तिजनक कृत्य किया गया।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर आरोपित सीतापुर रोड योजना सेक्टर सी अलीगंज आयुष विहार फेस दो जानकीपुरम विस्तार स्थाई पता ग्राम रनवोड पोस्ट घोघरा निवासी छत्तीसगढ़ निवासी 63 वर्षीय राम रतन पुत्र बिसहुआ साहू को मंगलवार को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!