August 8, 2026 2:14 am

जानकीपुरम: गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत 

लाइसेंसी बंदूक की सफाई करते समय हुआ दर्दनाक हादसा 

पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से कर रही पड़ताल 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घर में रखी लाइसेंसी बंदूक की सफाई करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। बंदूक के ट्रिगर पर दबाव पड़ते ही गोली चल गई, जो उनके शरीर में धंस गई। हादसे के बाद व्यक्ति को लहुलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस बंदूक कब्जे में ले लिया गया है। व्यक्ति की चूक से जान चली गई। वहीं पुलिस घटनास्थल का फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन शुरू कर रही है।

जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मकान नंबर 55 पिंक सिटी मिर्जापुर निवासी 55 वर्षीय प्रकाश मिश्रा परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रकाश मिश्रा अपनी लाइसेंसी बंदूक की साफ-सफाई कर रहे थे कि तभी बंदूक के ट्रिगर पर दबाव पड़ते ही गोली चल गई। जो प्रकाश मिश्रा की शरीर को चीरते हुए पार हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जानकीपुरम व पुलिस के अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि आसपास में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!