August 14, 2026 8:21 am

जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया। किसी बात पर दंपति के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि बौखलाई पत्नी ने पति के सिर पर तावे से ताबड़तोड़ वारकर उसकी जान ले ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आशियाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष सोनी की ससुराल जानकीपुरम क्षेत्र स्थित कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में है। बताया जा रहा है कि आशीष सोनी गुरुवार को अपनी पत्नी तपस्या सिंह से मिलने ससुराल गया था। आशीष सोनी और और तपस्या सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बौखलाई तपस्या सिंह तावे से वारकर बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया।
बताया जा रहा है कि आशीष सोनी और तपस्या सिंह के बीच पिछले कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। नाराज़गी के चलते तपस्या सिंह कुछ महीनों से अलग रहती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!