August 11, 2026 7:57 pm

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश 

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से करीब 26 लाख रुपए कीमत के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3, 97,000 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सर्विलांस, क्राइम स्वाट टीम व इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने बीते पांच अगस्त 2026 को रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार में रहने वाले राम नरेश के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी हुई थी। मंगलवार को इस घटना का राजफाश कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम की मदद से दो चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित धधरा गांव निवासी मोहम्मद शोएब उर्फ सुहैल पुत्र मोहम्मद नसीम उर्फ मुल्ला व बाराबंकी जिले के घुघटेर थाना क्षेत्र स्थित जमुआ गांव निवासी रवि रावत उर्फ शाका पुत्र श्याम लाल बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित होकर है जो दिन में घूम-घूमकर रैकी करने के बाद घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!