August 8, 2026 2:25 am

जीएसटी घटाकर मोदी सरकार ने दिया है लोगो को दिवाली उपहार : जयदेवी

मलिहाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम के तहत विधायक जयदेवी कौशल, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा ने मिर्जागंज बाजार में दुकान_दुकान जाकर जीएसटी के बारे में जागरूक कर उन्हें लाभ बताया गया।

सोमवार को विधायक जयदेवी कौशल, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिर्जागंज बाजार पहुंची। जहां उक्त लोगों ने बाजार के दुकानों में जाकर दुकानदारों व ग्राहकों को जागरूक करते हुए मोदी सरकार द्वारा मिला दिवाली उपहार खुशहाल है हर परिवार के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी में भारी कटौती की है। जिसका सीधा लाभ लोगो को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। जिसमें जीएसटी घटाकर बड़ा कदम उठाया गया है।

ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा ने कहा कि जीएसटी में राहत से भारत आगे बढ़ रहा है। जीएसटी घटाए जाने से निम्न वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग के लोगों को भी काफी लाभ मिला है। घरेलू प्रयोग की सामग्रियों के दामों में भी जीएसटी घटना से गिरावट आई है। दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली का जीएसटी घटाकर उपहार दिया है। जो काफी सराहनीय है। इसलिए मोदी सरकार की चहुंओर सराहना हो रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, जितेन्द्र गौतम, पवन कश्यप, इमरान अंसारी, ओमकार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!