August 8, 2026 2:14 am

जीएसटी में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का राजफाश 

चार आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल उपकरणों के साथ अन्य सामान बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। लखीमपुर खीरी जिले की साइबर क्राइम पुलिस व स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का राजफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी गरीब व भोले-भाले लोगों के आधार कार्ड व पैन कार्ड तथा सिम का दुरुपयोग कर अपराध को अंजाम देते थे। पकड़े गये आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सिम कार्ड, चेकबुक, फर्जी दस्तावेज व डिजिटल उपकरण बरामद हुए है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर प्रदेश भर में साइबर अपराधों एवं वित्तीय धोखाधड़ी के विरुद्ध सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना खीरी के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा भोले-भाले गरीब लोगों को बहकाकर उनसे उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड व उनकी फोटो कॉपी तथा सिम कार्ड व फोटो लेकर साइबर अपराध व जाली प्रपत्र तैयार कर जीएसटी धोखाधडी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों दीपक सिह नि0 ग्राम टिहुरकी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी व अंकित द्विवेदी निवासी ग्राम बेहटा पकोड़ी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर व धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल नि0 ग्राम गोरिया कलां थाना कोतवाली देहात जिला सीतापुर व राजू नि0 ग्राम मिर्जापुर को घटना कारित करने में प्रयुक्त सामग्री 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, 16 पेन कार्ड, 20 आधार कार्ड, 21 किरायानामा स्टाम्प,03 रबर स्टाम्प, 05 मोबाइल फोन, 01 लेपटॉप, 01 पेन ड्राइव, 01 डीजीटल सिगनेचर डिवाइस व 19 तालों की चाबी, 04 जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 04 उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 03 पार्टनरशीप डीड स्टाम्प, 01 रिटायरमेन्ट डीड, 01 संगम लाल रंग की अबरी लगी डायरी, 01 अनन्या प्रीमियम कॉनवेन्ट बुक, 01 हुमा नोटबुक , 01 संगम ब्रांड लेजर नोटबुक , 21 पासपोर्ट साइज फोटो पाउच व 17 आधार कार्ड व पेन कार्ड की प्रतिलिपि एवं जामातालाशी से बरामद कुल 26,100 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना साइबर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध जनपद खीरी के भिन्न भिन्न थानो पर पूर्व से ही मुकदमे दर्ज हैं जिनकी विवेचना थाना साइबर क्राइम जिला खीरी से चल रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!