August 8, 2026 2:24 am

जुमा की नमाज़ के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

बाराबंकी। (संवाददाता) जुमा की नमाज़ के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।

 

जुमा की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

पैदल मार्च में एएसपी उत्तरी श्री विकासचंद्र त्रिपाठी, एसडीएम सदर श्री आनंद तिवारी ,क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!