June 6, 2026 1:49 am

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे:राष्ट्रीय कार्यसमिति

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र में आज अखिलभारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक मदुरई तमिलनाडु के होटल जॉन्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बताया कि बैठक में देश के 20 प्रांतों के अध्यक्ष व मंत्री सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में टीईटी अनिवार्यता, विभिन्न प्रांतो के शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षक विरोधी मुद्दों, संविदा आधारित शिक्षक कर्मियों के नियमितीकरण,आठवें वेतन आयोग पर त्वरित कार्रवाई आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्किंग कमेटी में प्रमुख मुद्दा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ सभी ने एक स्वर में संघर्ष की सहमति दी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षक को टीईटी से छूट दी गई थी इस पर एनसीटीई को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश शिक्षा के अधिकार अधिनियम का अतिक्रमण है।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष ठाकुरदास यादव ने कहा कि राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित टीईटी अनिवार्यता मुद्दे पर रोष व्यक्त करते हुए इस मुद्दे के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

वहीं राष्ट्रीय सचिव आलोक मिश्रा व अनुज त्यागी ने संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की महत्ता,संगठन की मजबूती एवं टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ मजबूत रणनीति बनाने व सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी पर अपनी बात रखी।

राष्ट्रीय काउंसलर नरेश कौशिक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षक विरोधी प्राविधानों का पुरजोर विरोध किया।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!