August 8, 2026 2:23 am

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक हुए लामबंद,चलाया हस्ताक्षर अभियान

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्यता मुद्दे पर पारित आदेश के क्रम में शिक्षकों की नाराजगी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया लेकिन शिक्षक इससे संतुष्ट नहीं है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे के आह्वान पर विकासखंड मलिहाबाद में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नामित ब्लॉक प्रभारी संजय मौर्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने टीईटी से छूट के लिए बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जो कि 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसके द्वारा टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने व केंद्र सरकार से 2017 में किए गए संशोधन को निरस्त करने की मांग करेंगे।

ब्लॉक मंत्री भीम सिंह ने बताया कि हम कानूनी लड़ाई के साथ-साथ सड़क पर भी आंदोलन करेंगे, इस हस्ताक्षर अभियान में नीतू सिंह समीना रचना रेहाना हाफिज पल्लवी नाहिद रिजवी अर्चना साहू शिखा शाहिना अंजू रेखा शाक्य सोहेल खान अमिता मनोज कुमार कुलदीप धीरज तबस्सुम रेनू बीना मीनू संतोष कुमारी प्रियंका आदि सैकड़ो शिक्षक सम्मिलित हुए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!