मलिहाबाद लखनऊ। (लखनऊ) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र में टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के क्रम में शिक्षक कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे के आह्वान पर देश सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज्ञापन कार्यक्रम जारी है। बाराबंकी लखनऊ रायबरेली गाजियाबाद आदि समस्त जिलों में प्रधानमंत्री भारत सरकार,शिक्षा मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन भेजे जा रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडे ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है और 20 सितंबर तक चलेगा। ज्ञापन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी करने व प्रधानमंत्री भारत सरकार से शिक्षक हित में उचित ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।
इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लखनऊ विजय मौर्य को 03 अगस्त 2017 को शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 में संसद में हुए संशोधन के पुनरीक्षण हेतु प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया
जिला अध्यक्ष लखनऊ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ज्ञापन द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ से पूर्व सेवारत शिक्षकों पर समाप्त करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर जिला मंत्री बृजेश कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष हरि शंकर राठौर, ब्लॉक गोसाईगंज वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




